ऑयली फूड में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। इससे वजन बढ़ सकता है। आप जितना चिकना खाना खाते हैं, कैलोरी काउंट उतना ही बढ़ता जाता है। यह मोटापा बढ़ाता है
नियमित तैलीय भोजन से आपके हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आप अपनी डाइट में चिकनाई वाली चीजों को शामिल करते हैं तो मुंहासों की समस्या बढ़ने लगती है।
अधिक तेल का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि अगर आप नियमित रूप से तैलीय खाना खाते हैं, तो टाइप टू डायबिटीज का खतरा 15 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।