मूंग की दाल में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कमजोरी को दूर करने और ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मूंग की दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है, मूंग की दाल का सेवन शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में मदद कर सकता है।
मूंग की दाल पाचन के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। क्योंकि यह आसानी से पच जाता है। पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए आप अपने आहार में मूंग की दाल को शामिल कर सकते हैं।
मूंग की दाल से भी पेट की गर्मी को दूर किया जा सकता है।
मधुमेह की समस्या रक्त में मौजूद शर्करा के स्तर में वृद्धि के कारण होती है। इस समस्या से बचने के लिए मूंग की दाल को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
मूंग की दाल रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। मूंग दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं
दाल फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होती है। फाइबर आंतों से अपशिष्ट को बाहर निकालने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।