पेट दर्द के घरेलू उपाय

पेट दर्द में हींग बहुत फायदेमंद होती है। 5 ग्राम हींग को थोड़े से पानी में पीसकर पेस्ट बना लें। इसे नाभि पर और आसपास लगाएं, फिर कुछ देर के लिए लेट जाएं। इससे पेट से गैस निकल जाएगी और दर्द से राहत मिलेगी।

पेट दर्द में जीरा बहुत फायदेमंद होता है। पैन में जीरा भून लें. 2-3 ग्राम को गर्म पानी के साथ दिन में 3-4 बार लें या चबाकर खायें।

तुलसी का रस 10 ग्राम की मात्रा में लेने से पेट की ऐंठन और दर्द जल्दी ठीक हो जाता है।

त्रिफला के 100 ग्राम चूर्ण में 75 ग्राम चीनी मिलाकर 5 ग्राम की मात्रा में पानी के साथ दिन में 2-3 बार सेवन करें। इससे पेट के सभी रोग समाप्त हो जाते हैं।

सोंठ को मुंह में रखकर चूसने से पेट दर्द में तुरंत आराम मिलता है।

पेट दर्द में पानी में थोड़ा सा मीठा सोडा मिलाकर पीने से लाभ होता है।

बिना दूध की चाय पीने से भी पेट दर्द में आराम मिलता है।

अजवायन को तवे पर भूनें। इसमें काला नमक मिलाकर 2-3 ग्राम की मात्रा में गर्म पानी के साथ दिन में तीन बार सेवन करने से पेट दर्द में शीघ्र लाभ होता है।

एक चम्मच अदरक के रस में दो चम्मच नींबू का रस और थोड़ी सी चीनी मिलाकर दिन में तीन बार पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है।

पेट के किसी भी दर्द में केला खाने से लाभ होता है। केला एक पौष्टिक आहार है। केले के सेवन से पेट दर्द में जल्दी आराम मिलता है।